RADA
उत्तरप्रदेश

UP में बड़ी वारदात! बदमाशों ने मां पर चाकू से किया हमला, 4 साल की मासूम को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला, दिल दहला देगी खौफनाक घटना

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चार साल की एक बच्ची को पानी की टंकी में फेंककर उसकी हत्या कर दी और उसकी मां को चाकू से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव में सोमवार देर रात घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने फिरदौस (40) को चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया। हमले में उसके तीन बच्चों – साद (10), आयशा (8) और नवीदा (3) को भी चोटें आयीं। उन्होंने बताया कि फिरदौस की चार साल की बच्ची इशरा लापता हो गयी। पहले शक हुआ कि हमलावर उसे अगवा करके ले गये हैं मगर बाद में उसका शव पानी की टंकी में पाया गया। बदमाशों ने बच्ची को टंकी में फेंक दिया था। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी। घटना के समय फिरदौस का पति इमरान घर में मौजूद नहीं था। मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका