देश-विदेश
Trending

चीन में रोबोट्स और इंसान  आमने-सामने, लगाई 21 किमी की दौड़

बीजिंग । चीन में दुनिया की पहली इंसान और रोबोट के बीच हाफ मैराथन हुई। लोगों के साथ 21 रोबोट्स ने 21 किलो मीटर की दौड़ लगाई। इसे देखने को लिए लोगों के अंदर खासा उत्साह देखा गया।
यह अजब-गजब दौड़ बीजिंग के दक्षिण-पूर्वी यिझुआंग जिले में शनिवार को हुई।इस दौड़ का मकसद रोबोटिक्स और टेक्नोलाजी की दुनिया में चीन की तरक्की दिखाना था। चीन की नोएटिक्स रोबोटिक्स और ड्रायडअप कंपनियां के रोबोट्स का साइज 120 सेंटीमीटर सेे कम था। जबकि कुछ का साइज 1.8 मीटर लंबा था।


खाास बात यह रही कि रोबोट ने 2.40 घंटे में दौड़ को पूरा किया, जबकि इंसानों ने इसे एक घंटे में इसे पूरा कर लिया। रोबोट्स के साथ इंसानी ट्रनेर भी थे, जिन्होंने दौड़ के दौरान उन्हें सहारा भी दिया। रोबोटिक्स सेंटर के चीफ टेक्नालाजी अफसर तांग जियान ने बताया कि चीन में दस हजार कमर्चारियों पर 470 रोबोट हैं। रोबोट्स ने मैराथन में बेहतर प्रदर्शन किया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button