पंजाब
Trending

पंजाब के कपूरथला में कार, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर, 3 की  मौत 

पंजाब।  पंजाब के कपूरथला ज़िले में फगवाड़ा के हुसैनपुर रोड पर स्थित रोमी ढाबे के पास शुक्रवार और शनिवार की रात एक ई-रिक्शा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान ई-रिक्शा सवार पप्पू यादव, उनकी पत्नी सुनीता और उनकी छोटी बेटी के रूप में हुई है.’

हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (एसएचओ) मेजर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. एसएचओ ने बताया कि मृतक जालंधर के निवासी थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद सिविल अस्पताल, फगवाड़ा पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया. सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि रात के समय चार घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से तीन की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper