टेक्नोलॉजी
Trending

बड़ी स्क्रीन, सॉलिड बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन – सब कुछ सिर्फ 6,499 रुपये में

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ़ रहे हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन हो, अच्छी बैटरी हो, ठीक-ठाक कैमरा हो और वो भी किफायती दाम में, तो लावा का नया Lava Yuva Star 2 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। खास बात यह है कि इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। सिर्फ 6,499 रुपये में आपको इसमें मिल रही है 5000mAh की तगड़ी बैटरी, 6.75 इंच की बड़ी HD+ स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन। ये फोन दरअसल पिछले साल आए Yuva Star का अपग्रेड वर्जन है और इसमें कंपनी ने यूजर्स के फीडबैक के आधार पर काफी कुछ बेहतर किया है। ये फोन उन लोगों के लिए है जो ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते लेकिन फिर भी उन्हें चाहिए एक भरोसेमंद फोन जो रोजमर्रा के कामों को आराम से निपटा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परफॉर्मेंस की बात करें तो Lava Yuva Star 2 में है भरोसेमंद UNISOC प्रोसेसर अब बात करते हैं इस फोन के परफॉर्मेंस की। Lava Yuva Star 2 में दिया गया है ऑक्टा-कोर UNISOC प्रोसेसर, जो इस सेगमेंट के फोन के लिए एक काफी बढ़िया चिपसेट माना जाता है। अगर आप फेसबुक चलाना, व्हाट्सएप करना, यूट्यूब देखना या हल्के गेम खेलना पसंद करते हैं, तो ये फोन उन सभी चीज़ों को आसानी से हैंडल कर लेगा। इसके साथ मिलती है 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज। अगर आप ज्यादा फोटो या वीडियो रखते हैं तो चिंता मत कीजिए, इसमें आप मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन Android 14 Go Edition पर चलता है जो हल्का और स्मूद है, खासकर एंट्री लेवल डिवाइसेस के लिए।

फोटोग्राफी भी इस बजट में निराश नहीं करती – कैमरा है सिंपल लेकिन काम का Lava Yuva Star 2 में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए काफी अच्छा है। इसके साथ एक AI सपोर्टेड सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी है, जिससे कम रोशनी में भी ठीक-ठाक फोटो आ जाती है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो वीडियो कॉल्स और बेसिक सेल्फी के लिए पर्याप्त है। इस कीमत में आपको कैमरा से बहुत ज्यादा एक्सपेक्ट नहीं करना चाहिए, लेकिन जो बेसिक जरूरतें होती हैं – जैसे डॉक्यूमेंट स्कैन करना, सोशल मीडिया के लिए फोटो खींचना या बच्चों की फोटो लेना – इन सब कामों के लिए ये कैमरा बिलकुल ठीक है।

बैटरी पावरफुल है – 5000mAh बैटरी के साथ दिनभर की टेंशन खत्म Lava Yuva Star 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें दी गई है 5000mAh की बड़ी बैटरी जो एक बार फुल चार्ज करने पर आसानी से पूरा दिन निकाल देती है। अगर आप फोन का यूज़ कम करते हैं तो दो दिन भी चल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 10W का स्टैंडर्ड चार्जर दिया गया है, जो इस बजट के हिसाब से ठीक है।डेली कॉलिंग, इंटरनेट ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया, यूट्यूब जैसे कामों के लिए ये बैटरी बिलकुल भरोसेमंद साबित होगी। और अच्छी बात ये है कि बैकअप अच्छा मिलने की वजह से आपको बार-बार पॉवर बैंक साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका