व्यापार
Trending

ड्राइवरों की बड़ी जीत , Ola ने खत्म किया कमीशन, अब पूरी कमाई उनके नाम

Ola कैब से जुड़कर काम कर रहे ड्राइवरों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब ड्राइवरों को अपनी मेहनत की पूरी कमाई मिलेगी, क्योंकि कंपनी ने यह फैसला किया है कि वह किसी भी बुकिंग पर एक भी रुपया कमीशन नहीं लेगी. दरअसल, पहले ओला ड्राइवर्स से हर राइड पर कंपनी मोटा कमीशन लेती थी जिससे ड्राइवर की कमाई कम हो जाती थी लेकिन अब इस फैसले से राइड की पूरी कमाई ड्राइवर को ही मिलेगी. इससे उससे जुड़े 10 लाख से अधिक ड्राइवर सवारी या आय संबंधी किसी सीमा के बगैर किराये से हुई पूरी कमाई रख सकेंगे.

यह घोषणा Ola के नए बिज़नेस मॉडल के तहत की गई है, जिसमें ड्राइवर अब कंपनी को कुछ नहीं देंगे, बल्कि ग्राहक से जो भी किराया मिलेगा, वह 100% ड्राइवर के खाते में जाएगा.

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
अब Ola केवल एक तकनीकी प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगी, जो ड्राइवर और राइडर को आपस में जोड़ने का माध्यम बनेगा. इस मॉडल में ड्राइवर को पूरा किराया मिलेगा जो कि ग्राहक द्वारा ऐप या कैश के ज़रिए दिया जाएगा. कंपनी कोई कमीशन नहीं लेगी जिससे ड्राइवर की आमदनी पहले से कहीं ज्यादा हो सकेगी. Ola का रेवेन्यू अब फ्लैट सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आधारित होगा, यानी ड्राइवर हर महीने एक तय फीस देकर कंपनी की सेवाएं इस्तेमाल कर सकेंगे.

ड्राइवर्स की बड़ी जीत
अब तक Ola और अन्य राइड-शेयरिंग कंपनियां हर राइड पर 20% से 30% तक कमीशन लेती थीं. इससे ड्राइवरों की कमाई में बड़ी कटौती होती थी. लेकिन इस नई नीति से अब उनकी आय पर सीधा और सकारात्मक असर पड़ेगा.

Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने भी ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी और बताया कि यह कदम ड्राइवरों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है.

ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?
ग्राहकों के लिए बुकिंग का अनुभव वैसा ही रहेगा, जैसा अब तक रहा है. लेकिन इस बदलाव से उम्मीद की जा रही है कि ड्राइवर अधिक संतुष्ट रहेंगे, सेवा का स्तर बेहतर होगा और यात्रा का अनुभव अधिक सहज होगा.

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper