छत्तीसगढ़
Trending

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि पर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा 19 जून को पुष्पांजलि कार्यक्रम

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि पर दिनांक 19 जून 2025 को प्रातः 11 बजे जी.ई. मार्ग में शहीद स्मारक भवन परिसर स्थित उनकी मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। आयोजन हेतु नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर को प्रतिमा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया गया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button