मनोरंजन
Trending

बिग बॉस 18 : करणवीर मेहरा ने विवियन को हराया, रियलिटी शो के एक्टर करणवीर मेहरा ने मारी बाजी

बिग बॉस 18 : करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फिनाले में उन्होंने विवियन डीसेना को हराकर यह जीत पाई।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

इस जीत के साथ करणवीर को न केवल चमचमाती ट्रॉफी मिली, बल्कि 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी उनके नाम हुई। इस सफलता के साथ करणवीर ने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS EXCEL Xl100 बन रही है लोगो की सबसे अच्छी पसंद – Pratidin Rajdhani


सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर बोले करणवीर

करणवीर ने जीत के बाद अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मेरी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है। वह दिल से बहुत अच्छे इंसान थे। मुझे याद है, जब मैं मुंबई नया-नया आया था, तो उनकी बड़ी बाइक देखकर मैंने उनसे फोटो के लिए बाइक मांगी थी। उन्होंने न केवल मुझे अपनी बाइक दी, बल्कि कहा कि इसे चलाकर फोटो खिंचवा लो।

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

इतनी बड़ी बात कोई बड़ा दिल वाला इंसान ही कर सकता है।” करणवीर ने अपनी जीत को फैन्स के प्यार और सपोर्ट का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि सभी की है। फैन्स ने जिस तरह से वोट किया और प्यार दिया, उसी की बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं।”

ये खबर भी पढ़ें : रायपुर ऑटो एक्सपो 2025 का शुभारंभ – Pratidin Rajdhani


फिनाले का रोमांच और टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हुआ। शो की शुरुआत 6 अक्टूबर 2024 को हुई थी और पूरे 15 हफ्तों तक यह रियलिटी शो दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। इस बार के सीजन में 18 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी थीं। फिनाले में पहुंचे टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह शामिल थे। इन सबमें से करणवीर ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से ट्रॉफी अपने नाम की।

ये खबर भी पढ़ें : फिल्म ‘लवयापा’ में शास्त्रीय नृत्य करती नजर आएंगी खुशी कपूर


बिग बॉस 18 का सफर: दोस्ती, झगड़े और रोमांच

इस बार का बिग बॉस सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प रहा। हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टास्क ने दर्शकों को बांधकर रखा। कंटेस्टेंट्स के बीच बनी दोस्ती और हुए झगड़ों ने शो को और मजेदार बना दिया। शो के फिनाले में पहले ही बाहर हो चुके कंटेस्टेंट्स ने भी हिस्सा लिया, जिससे यह इवेंट और खास बन गया। करणवीर की यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके फैन्स और उनके सफर में की गई मेहनत का परिणाम है।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

Back to top button