RADA
खेल

अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता 2024-25 में बिलासपुर पहुंचा सेमीफाइनल में

अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता 2024-25 में बिलासपुर पहुंचा सेमीफाइनल में

बिलासपुर । अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता 2024-25 छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें बिलासपुर ने पहले दिन का खेल खत्म होते तक 5 विकेट पर 58 रन बना लिए थे। वही मंगलवार को दूसरे दिन का मैच खेला गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम आगे खेलते हुए 32.4 ओवर में 184 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से युवराज कश्यप ने 49 रन, कप्तान ओम वैष्णव ने 36 रन, अखिलेश शर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया। इस तरह बिलासपुर ने सरगुजा के सामने 345 रनों का लक्ष्य रखा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुऐ शुरुवात शानदार रही और दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और अंत में 43.4 ओवर में 147 रन बनाकर सरगुजा की आउट हो गई। इसमें दक्ष चोपड़ा ने शानदार खेल दिखाया और 94 रनों की पारी खेली। बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान ओम वैष्णव और मयंक सोनकर ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। वहीं धनंजय नायक और अखिलेश शर्मा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। इस तरह बिलासपुर ने सरगुजा को 197 रनों से हराया और 6 अंक अर्जित किया। बिलासपुर ने चारों मैच जीतकर कुल 27 अंक प्राप्त किए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका