RADA
देश-विदेश
Trending

दिल्ली विधानसभा चुनाव काे लेकर भाजपा ने 14 संकल्प पत्र वैन किया रवाना

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान को तेज करते हुए शनिवार को दिल्ली के 14 जिलों के लिए संकल्प पत्र वैन को रवाना किया। दिल्ली प्रदेश कार्यालय में भाजपा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, दिल्ली की सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई नेता मौजूद थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली भाजपा कार्यालय से रवाना हुई सभी वैन अलग अलग 14 जिलों में जाएंगी जिसमें भाजपा कार्यकर्ता मौजूद होंगे। हर वैन का जिला अनुसार एक इंचार्ज बनाया गया है। लोगों के सुझाव वैन में रखी सुझाव पेटिका में डाले जाऐगे और फिर उन्हीं सुझावों के आधार पर भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव 2025 का अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी।
इस मौके पर अपने संबोधन में दिल्ली भाजपा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है और पांचवी सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत को और भारतीयों को दुनिया भर में जिस प्रकार से सम्मान मिल रहा है वह हम दस साल पहले अकल्पनीय था।
उन्होने कहा की पिछले दस साल में अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं निष्क्रियता ने दिल्ली को बदहाल कर दिया है, भाजपा सरकार में आयेगी दिल्ली को संवारेगी।
पांडा ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न कोने कोने में भाजपा का यह सुझाव वैन जायेंगी और जनता के सुझाव के बाद ही हम अपना संकल्प पत्र बनाएंगे। इतना ही नहीं जानता के सुझाव लेकर ही हमने स्लोगन बनाया है कि “अब नहीं सहेंगे बदल कर रहेंगे” जो हमारे चुनाव प्रचार का टैग लाइन स्लोगन है।
डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि दिल्ली का दिल आज छलनी हो गया है क्योंकि जिन वायदों के साथ अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता में आए थे उन वायदों को कभी पूरा नहीं किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जब मां यमुना में डुबकी लगाई तो तीन दिन तक वे बीमार हो गए और इसी मां यमुना को साफ करने की बात अरविंद केजरीवाल ने की थी।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का दर्द जो जनता के सुझावों के रुप में इस संकल्प पेटिका में आयेगा उसका हम समाधान करेंगे। लोग आज भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने 15 साल कांग्रेस और फिर 10 सालों से अरविंद केजरीवाल को वोट देकर देख लिया कि दिल्ली का हश्र क्या हुआ है।
उन्होंने कहा कि बहुत बड़े संख्या में ऑटो वाले ने भाजपा का समर्थन दिया है उनके सुझाव भी हम शामिल करेंगे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली वाले पिछले 10 साल में ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। और आज अगर दिल्ली में नल खोलेंगे तो गंदे पानी, सड़को के जंजर हालत और जगह जगह कूड़े का पहाड़ दिल्ली में दिखाई पड़ रहे हैं। इसलिए अब दिल्लीवाले परिवर्तन करना चाहते हैं। मैं सभी दिल्लीवालों से निवेदन करुंगा कि वह भाजपा की सुझाव प्रक्रिया के साथ जुड़ें और अपने सपनों की दिल्ली बनाने में सहयोग दें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका