RADA
छत्तीसगढ़
Trending

सिंधी काउंसिल का निःशुल्क स्वास्थ शिविर 7 सितंबर को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में

चैंबर अध्यक्ष सतीश थाैरानी ने कहा-हर व्यापारी निःशुल्क स्वास्थ शिविर का ले लाभ

रायपुर । सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम सिंधु डॉक्टर फोरम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ शिविर 7 सितंबर रविवार को आयोजित किया गया है । सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि चैंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी को स्वास्थ शिविर में आमंत्रित किया गया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैंबर अध्यक्ष ने  सभी व्यापारी संघ को अपील करते हुए कहा कि निशुल्क स्वास्थ शिविर का सभी वर्ग लाभ उठाए और ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी स्वस्थ रहे ।  साथ में  भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। वहीं चौबीस पंचायत के मुखीगण का सहयोग एवं साथ निःशुल्क स्वास्थ शिविर में रहेगा । सिंधु डॉक्टर फोरम के डॉक्टर अजीत शदाणी एवं डॉक्टर विनोद आहूजा ने कहा कि पच्चीस डॉक्टर की टीम सिंधु डॉक्टर फोरम की भी उपस्थित रहेगी जो अपनी सेवा स्वास्थ शिविर में देगी। मुख्य रूप से समाजसेवी किशोर आहूजा के साथ गुरनामल रोहड़ा, सोनू साधवानी, अल्पेश पोपटानी, राजकुमार सोनी, गिद्धुराम कुकरेजा, दर्शनलाल सचदेव, नरेश पंजवानी, हरनाम तलरेजा, अमरलाल वालेचा, अजय जयसिंघानी, पंकज चिंजवानी, गौरव नागदेव, कमल राजवानी, सुनील कुकरेजा, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, तेजकुमार बजाज एवं  सुशील दरिरा की सक्रिय भागीदारी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका