RADA
छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा विधायक और मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रतिनिधि के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

कोरबा । छत्तीसगढ़ में दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने विधायक प्रतिनिधि को भी नहीं छोड़ा। कोरबा के दादर गांव में दबंगों ने भाजपा विधायक और मंत्री लखनलाल के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के साथ मारपीट की है। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर हंगामा शुरू हुआ था। इसी बीच दबंग ने मंत्री लखनलाल देवांगन के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल को सरेआम तमाचा जड़ दिया। इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के दादर गांव में दबंगों ने सरेआम विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल से साथ मारपीट की। एक दबंग ने गाली-गलौच करते हुए राजेंद्र को झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया। वहीं एक महिला ने लकड़ी से राजेंद्र को मारा। घटना के बाद पीड़ित विधायक प्रतिनिधि ने आज मानिकपुर चौकी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मंत्री लखनलाल देवांगन से भी मामले की शिकायत की गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका