
छत्तीसगढ़
Trending
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

इस दाैरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाले कायर आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों पर किया गया ,हमला बहुत ही निंदनीय है। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है, एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।