RADA
छत्तीसगढ़

भाजपा का सदस्यता महापर्व : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 15 हजार से अधिक नए सदस्य बनाएं

छत्तीसगढ़ और भटगांव विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है महिला एवं बाल विकास मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के रेफरल आईडी से 15 हजार से अधिक सदस्य पार्टी से जुड़े हैं ।
मंत्री राजवाड़े ने अपने रेफरल आईडी से 15 हजार से अधिक सदस्य बनने पर छत्तीसगढ़ और भटगांव विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है । बधाई देते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आप सभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने जा रहे हैं । हमें इस बात की खुशी है कि आप सभी के सहयोग से हम जनता की सेवा में हम सदैव तत्पर है और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते रहेंगे। आपको बता दें कि भाजपा द्वारा संगठन महापर्व के तहत 2 सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान में शामिल होकर मंत्री राजवाड़े कार्यकर्ताओं के साथ सूरजपुर और भटगांव क्षेत्र में लगातार दौरा कर रही हैं ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका