RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण में भाजपा के सुनील सोनी 13 हजार वोटों से आगे

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। इन सीटों के नतीजे भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है।

दोपहर तक साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार के सिर पर विधायक का ताज सजेगा।

सात चरण के बाद

बीजेपी: 27911, कांग्रेस: 14083

कुल बढ़त: 13828 (बीजेपी)

छठवें चरण के बाद

बीजेपी: 23107, कांग्रेस: 11821

कुल बढ़त: 11286 (बीजेपी)

पांच चरण के बाद बीजेपी 18578 वोट हासिल कर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस ने 10213 वोट हासिल किए हैं। सुनील सोनी अब 8365 वोटों से आगे चल रहे हैं।

चौथे चरण के बाद भाजपा को 14374 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 8738 मिले हैं। भाजपा के सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 5636 वोटों से आगे चल रहे हैं।

तृतीय चरण के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर 53 सौ अधिक हो गया है। बीजेपी के सुनील सोनी को 11240 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के आकाश शर्मा 5909 वोट हासिल कर पीछे चल रहे हैं।

रायपुर दक्षिण में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में भी भाजपा के सुनील सोनी 7651 वोट हासिल कर बढ़त बनाए हुए हैं। सुनील सोनी 34 सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में कांग्रेस के आकाश शर्मा को 4245 वोट मिले हैं।

पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के प्रत्‍याशी सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। भाजपा के सुनील सोनी को 47871 वोट और कांग्रेस के आकाश शर्मा 3446 वोट मिले हैं।

वहीं पहले रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरू हुई। सबसे पहले डाकमत पत्रों से गणना शुरू हुई। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाया गया है।

वहीं, 8.30 बजे से अन्य 14 टेबलों में डाकमत पत्रों के समानांतर ही ईवीएम मशीनों से गणना शुरू की जाएगी। शाम पांच से छह बजे तक गिनती पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका