छत्तीसगढ़

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज पहुंचेंगे रायपुर, बाइक रैली से होगा भव्य स्वागत, दो दिन रहेंगे छत्तीसगढ़ में

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे 22 नवंबर की रात 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बाइक रैली निकाली जाएगी। अपने प्रवास के दौरान वे युवा संवाद, खिलाड़ियों से मुलाकात और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान का असर, बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कई जिलों में घना कोहरा

बाइक रैली से होगा स्वागत

डॉ. हेमांग जोशी के स्वागत के लिए विमानतल से बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मॉल श्री विहार चौक और राम मंदिर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे बेबीलॉन इंटरनेशनल में रात्रि विश्राम करेंगे।

23 नवंबर को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे साइंस कॉलेज में खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। सुबह 8:30 बजे अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 2 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं से चर्चा करेंगे। इसमें विधि, तकनीकी, चिकित्सा, सोशल मीडिया, खेल, कृषि, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा शामिल होंगे।

नक्सल मुक्त बस्तर पर युवाओं से करेंगे चर्चा

डॉ. जोशी शाम 5 बजे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष चर्चा होगी। शाम 6 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क कार्यक्रम के तहत भाठागांव निवासी मोहित सोनी के घर पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

BJP OBC मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी, विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे CM साय समेत कई नेता

भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 और 23 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे।

इसके अलावा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper