RADA
व्यापार
Trending

भारतीय कंपनी में ब्लैकस्टोन ने खरीदी 40% हिस्सेदारी, 2 हफ्ते में दिया 40% रिटर्न

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Kolte patil Developers में दुनिया की मशहूर इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन ने 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। ब्लैकस्टोन ने 1167.03 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी खरीदी है। अब ब्लैकस्टोन ओपन ऑफर के जरिए भी शेयरधारकों से शेयर खरीद सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रियल्टी फर्म 14.29 फीसदी प्रीफरेंशियल शेयर्स को ब्लैकस्टोन को देगी। इसकी लागत 417.03 करोड़ रुपये है। इस डील में 1.26 करोड़ शेयर ट्रांसफर होंगे। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी से यह पता लगा है। इस डील में Kolte patil Developers का कंट्रोल ब्लैकस्टोन के पास चला जाएगा। कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स 750 करोड़ रुपये में 25.71 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। प्रीफरेंशियल शेयर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स के बेचान से यह सौदा कुल 1167.03 करोड़ रुपये का बैठता है। कंपनी के प्रमोटर राजेश अनिरूद्ध पाटिल, नरेश अनिरुद्ध पाटिल और मिलिंद दिगांबर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इस डील से ब्लैकस्टोन के पास Kolte patil Developers में 66 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। Kolte patil Developers के शेयर ने पिछले 2 हफ्ते में 40 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को कंपनी का शेयर 2.53 फीसदी की बढ़त लेकर 347.15 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 574 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 235.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2,638.49 करोड़ रुपये है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका