RADA
टेक्नोलॉजी

BMW M4 CS पहले से बेहतर इंजन के साथ होगी लॉन्च

नई दिल्ली। BMW इंडिया अक्टूबर में अपनी परफॉरमेंस सेडान M4 के ज्यादा हार्डकोर वर्शन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम BMW M4 CS है, जिसका मतलब है कॉम्पिटिशन स्पोर्ट। इसे भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। इसमें कई मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा तेज और शानदार हो गई है। आइए जानते हैं कि यह किन फीचर्स से लैस रहने वाली है।
इंजन
इसमें स्टैंडर्ड M4 के ट्विन-टर्बो 3.0-लीटर स्ट्रेट-सिक्स इंजन का अपग्रेडेड वर्जन दिया गया है। यह इंजन 543 BHP की पावर और 650 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। CS का टॉर्क फिगर कॉम्पिटिशन के समान ही है। यह कार महज 3.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसे लंबे समय तक ट्रैक पर दौड़ाया जा सके इसके लिए इंजन को अपग्रेड किया गया है। इसे आप इस तरह से समझ सकते हैं कि इंजन कूलिंग सिस्टम को बेहतर किया गया है और क्लच को ऑयल की आपूर्ति बढ़ा दी गई है, ताकि इससे यह सुनिश्चित हो सके कि फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम अपना परफॉर्मेंस बनाकर रखें।
चेसिस
यह CS मानक मॉडल की तुलना में 20 किलोग्राम हल्की रहने वाली है। इसके पीछे का कारण टाइटेनियम एग्जॉस्ट साइलेंसर और सेंटर कंसोल, गियरबॉक्स पैडल और इंटीरियर ट्रिमिंग सहित विभिन्न कार्बन फाइबर-प्रबलित प्लास्टिक के हैं। इसके स्टीयरिंग और व्हील कंट्रोल को बेहतर किया गया है। इसमें स्टिफ़र स्प्रिंग और एंटी-रोल बार दिए गया है, जिसकी वजह से मोड़ पर गाड़ी पर कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम को भी स्लाइड को बेहतर करने के लिए उसे अपग्रेड किया गया है। इसमें आगे की तरफ 19-इंच के अलॉय और पीछे की तरफ 20-इंच के अलॉय दिए गए हैं। इतना ही नहीं, मिशेलिन पायलट स्पोर्ट कप 2 रबर लगा हुआ है, लेकिन ट्रैक फोकस कप 2 आर टायर भी ऑप्शन के रूप में उपलब्ध है।
बाकी बदलाव
इसमें पीले रंग की डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई है, जो कॉम्पिटिशन से अलग है। BMW की यह कार GT रेस कारों से इंस्पायर है। इसके ग्रिल को रेड कलर की आउटलाइन दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका