छत्तीसगढ़
Trending

लुत्ती बांध हादसे में छह वर्षीय नाबालिग का शव बरामद, अभी भी दो लापता

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के धनेशपुर ग्राम में हुए लुत्ती बांध हादसे में गुरुवार सुबह एक और शव पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। अब तक पुलिस की टीम ने पांच शव बरामद कर लिया है। अभी भी दो लापता है, पुलिस टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

इस मामले में बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने बताया कि हमारी पुलिस टीम 24 घंटे लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को लापता कार्तिक का शव आज सुबह करीब आठ बजे मिल गया है। अभी भी दो लापता है जिनकी तलाश जारी है।

लुत्ती बांध हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद हो गए हैं। इसमें एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। पुलिस अब तक पीड़िता की मां बतसिया सिंह, भाभी चिंता सिंह, छोटी भाभी रजंती सिंह, बहन की छोटी बेटी प्रिया और भतीजा कार्तिक सिंह का शव बरामद कर लिया है। इसी परिवार की एक और सदस्य भतीजी वंदना सिंह और एक अन्य लापता हैं, जिसकी तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार की रात को हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों समेत कुल सात लोग लापता हो गए थे, जिनमें से अब तक एक ही परिवारके पांच लोगों के शव बरामद हो गए हैं जबकि इस परिवार एक सदस्य के अलावा एक अन्य सहित अभी दो लोगों के शव नहीं मिल सके हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper