अपराध
Trending

नाले में म‍िला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग ।  दुर्ग ज‍िले के भिलाई सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास नाले में आज गुरुवार सुबह एक शेफ का का काम करने वाले युवक का शव मिला है। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि, मौत कहीं और हुई है। शव को बाद में नाले में फेंका गया है। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी सुरजीत (36) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुल‍िस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मृतक भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मॉर्चुरी भिजवा दिया। शुरुआती जांच में शव के सिर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। भिलाई नगर पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक टीम और पुलिस की संयुक्त जांच रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या हादसा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका