
Border 2 Teaser Out: इस दिन आएगा बॉर्डर 2 का टीजर, वरुण धवन ने कहा- ”होगा साल का सबसे बड़ा…”
नई दिल्ली। बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ”बॉर्डर” के इतने सालों बाद अब इसका सीक्वल ”बॉर्डर 2” पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है जबकि फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता हैं। बता दें कि जेपी दत्ता ने ही बॉर्डर फिल्म का भी निर्माण किया था। अब फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर रिलीज से जुड़ी एक बड़ी जानकारी निकलर सामने आई है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बॉर्डर 2 का पहला पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया था। अब फिल्म की टीजर रिलीज को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। आज मेकर्स ने बॉर्डर 2 की एक लेटेस्ट पोस्टर शेयर कर बताया कि आने वाले 16 दिसंबर को विजय दिवस के दिन दोपहर 1 बजकर 30 पर इस फिल्म का टीजर ड्रॉप किया जाएगा। फिल्म के एक्टर वरुण धवन ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”विजय दिवस का जोश, 1971 की जीत की यद् और साल का सबसे ग्रैंड टीजर लॉन्च… एक साथ।”
बता दें कि बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सनी देओल इंडियन आर्मी ऑफ़िसर का किरदार निभा रहे हैं जबकि दिलजीत दोसांझ एयरफोर्स पायलट हैं और अहान शेट्टी एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के गाने जावेद अख्तर और मनोज मुन्तशिर जैसे दिग्गजों ने लिखे हैं जबकि फिल्म का म्यूजिक अन्नू मलिक ने दिया है।
