छत्तीसगढ़

तेज बारिश से प्रोफेसर कॉलोनी में जलभराव, 650 प्रभावित घरों तक पहुंचाया गया नाश्ता और दोपहर का भोजन

सखाराम दुबे स्कूल के पास गिरे एक बड़े वृक्ष को तत्काल सड़क से हटाया

रायपुर –राजधानी शहर में लगातार तेज बारिश के कारण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत पण्डित वामनराव लाखे वार्ड क्रमांक 66 के क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी सेक्टर क्रमांक 1 से 17
तक के क्षेत्र में जलभराव की समस्या आयी, जिससे वहाँ लगभग 650 घरों के रहवासी नागरिक जलभराव की समस्या से प्रभावित हुये.

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते हार्दिक पांड्या हुए बाहर

रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 की टीम द्वारा वहाँ लगातार जल निकासी हेतु कार्य किया जा रहा है तथा जलभराव की समस्या के कारण प्रभावित घरों के रहवासी नागरिकों को आज सुबह नाश्ता पैकेट्स का वितरण किया गया एवं दोपहर लंच के पैकेट्स की व्यवस्था की गयी ।

रायपुर : आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत जीई मार्ग में सखाराम दुबे स्कूल के सामने एक बड़ा वृक्ष गिर गया, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ , सम्बंधित बड़े पेड़ को सड़कमार्ग से तत्काल हटाया गया एवं वर्तमान में जोन क्रमांक 5 के क्षेत्र में रायपुर नगर पालिक निगम की बाढ़ग्रस्त टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button