ATDSC के गौरवशाली 25 वर्ष: रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर ‘प्रीमियर वेंचर्स’ के साथ छत्तीसगढ़ में लॉन्च किए नेक्स्ट-जनरेशन प्रॉडक्ट्स

· एक दशक से अधिक समय से ATDSC ब्रांड भारतीय एवी, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग व ऑनलाइन क्लास सॉल्यूशंस में है इनोवेशन का दूसरा नाम
· 1500+ प्रोजेक्ट्स का अनुभव लेकर ‘प्रीमियर वेंचर्स’ के साथ राज्यभर में बड़े पैमाने पर होगा पार्टनरशिप नेटवर्क विस्तार
· प्रीमियर वेंचर्स अपनी ‘कस्टमर-फर्स्ट’ एप्रोच और बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस के साथ छत्तीसगढ़ में देगा मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन व सर्विस सपोर्ट
· सिंगल, डुअल और क्वाड चैनल ‘क्लास-डी एम्पलीफायर’ सहित नेक्स्ट जनरेशन स्मार्ट एवी प्रॉडक्ट्स की घोषणा
· थल सेना और वायु सेना के 72 प्रतिष्ठानों में ATDSC के 7+ वर्षों का सफल संचालन
रायपुर: देशभर में पूरी तरह इंटीग्रेटेड ऑडियो-विजुअल ऑटोमेशन और वर्ल्ड क्लास प्रॉडक्ट्स उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी ATDSC ने आज छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के विश्वसनीय नाम और अपने आधिकारिक रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर ‘प्रीमियर वेंचर्स’ के साथ मिलकर अपने नए प्रॉडक्ट्स के पोर्टफोलियो को लॉन्च किया। दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से राज्य में अपने पार्टनरशिप नेटवर्क के बड़े पैमाने पर विस्तार की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि ATDSC ब्रांड बीते एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है, वहीं इसकी मूल कंपनी 27 सितंबर को अपने उद्योग-सफर के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे करने जा रही है। इस ऐतिहासिक पड़ाव के उपलक्ष्य में कंपनी, प्रीमियर वेंचर्स के मजबूत स्थानीय नेटवर्क के सहयोग से छत्तीसगढ़ के तेजी से बढ़ते कॉर्पोरेट, एजुकेशनल और गवर्नमेंट इंफ्रास्ट्रस्कचर मार्केट में अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत बना रही है।

ATDSC और प्रीमियर वेंचर्स द्वारा रायपुर के जेल रोड में एक व्यापक ‘पार्टनरशिप नेटवर्क एक्सपेंशन रोड शो’ का भव्य आयोजन किया गया। इस रोड शो का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सिस्टम इंटीग्रेटर्स, ऑडियो-विजुअल डीलर्स, आईटी वेंडर्स और चैनल पार्टनर्स को नए उत्पादों का व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) अनुभव कराना और उन्हें इस मजबूत एक्सपेंशन नेटवर्क से जोड़ना है।
प्रीमियर वेंचर्स: गुणवत्ता, विश्वास और बेहतरीन सर्विस का पर्याय
ATDSC के 25 वर्षों के अनुभव को छत्तीसगढ़ में घर-घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक बेहतरीन सर्विस के साथ पहुँचाने का जिम्मा ‘प्रीमियर वेंचर्स’ के पास है। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में प्रीमियर वेंचर्स एक बेहद विश्वसनीय नाम है, जो हाई क्वालिटी वाले प्रॉडक्ट्स की एक बड़ी रेंज में डील करता है। होम एंटरटेनमेंट को नया रूप देने वाले स्टाइलिश एलईडी टीवी से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाले आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक, प्रीमियर अपनी हर पेशकश में इनोवेशन, टिकाऊपन और किफायती दाम सुनिश्चित करता है।

उनकी ‘कस्टमर-फर्स्ट’ एप्रोच, शानदार आफ्टर-सेल्स सर्विस और क्वालिटी के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें डोमेस्टिक और प्रोफेशनल यूज़, दोनों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनाती है। मनोरंजन हो, सुविधा हो या शानदार परफॉर्मेंस, प्रीमियर ऐसे इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस प्रदान करता है जो मॉडर्न लाइफस्टाइल के साथ कदम मिलाकर चलते हैं।
भारतीय एवी उद्योग में अपनी पकड़ को और मज़बूत करते हुए ATDSC ने वर्ष 2026 के लिए अपने नए क्लास-डी एम्पलीफायर को आधिकारिक रूप से प्रस्तुत किया। यह अत्याधुनिक एम्पलीफायर सिंगल, डुअल और क्वाड चैनल विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है, जो कम से कम बिजली खपत के साथ हाई क्वालिटी व पावरफुल ऑडियो आउटपुट देता है।
2026 के ख़ास इनोवेशन: क्लास-डी एम्पलीफायर और नेक्स्ट-जेन एवी पोर्टफोलियो
इसके साथ ही कंपनियों ने प्रॉडक्ट्स की कम्पलीट रेंज पर भी विस्तार से जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं:
स्मार्ट एवं डिजिटल पोडियम/लेक्टरन: इंटरएक्टिव टच स्क्रीन, इंटीग्रेटेड ऑडियो और ऑटोमेशन।
अल्ट्रा-एचडी पीटीजेड कैमरे: कॉन्फ्रेंस रूम, ऑडिटोरियम और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सटीक ऑटो-ट्रैकिंग और हाई-ऑप्टिकल जूम कैमरे।
मोटेराइज्ड रिट्रेक्टेबल मॉनिटर: मीटिंग रूम और बोर्डरूम के लिए स्मार्ट, स्पेस-सेविंग डिस्प्ले सॉल्यूशन, जिन्हें उपयोग न होने पर डेस्क के अंदर छिपाया जा सकता है।
वायरलेस एवं वायर्ड कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम: प्रोफेशनल माइक्रोफोन, डेलिगेट यूनिट्स और डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर, जो बड़े ऑडिटोरियम्स से लेकर बोर्डरूम तक क्रिस्टल-क्लियर कम्युनिकेशन सुनिश्चित करते हैं।

ATDSC: 25 वर्षों की विशेषज्ञता और अटूट भरोसा
ATDSC का आधार एक्सपीरियंस, इनोवेशन, एग्ज़ीक्यूशन और ट्रस्ट पर टिका है। कंपनी की प्रमुख उपलब्धियां और विशेषताएं इस प्रकार हैं:
25+ वर्षों की विशेषज्ञता: ऑडियो विज़ुअल इंडस्ट्री के अनुभव, तकनीकी श्रेष्ठता और जटिल प्रोजेक्ट्स के सक्सेसफुल एग्ज़िक्यूशन की मजबूत विरासत।
नेशनल सिक्योरिटी लेवल का भरोसा: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के माध्यम से भारतीय थल सेना और वायु सेना के 72 प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठानों के एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट को 7 से अधिक वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित करने का रिकॉर्ड।
1500+ प्रोजेक्ट्स की सफल डिलीवरी: समय सीमा के भीतर देश के विभिन्न हिस्सों में 1500 से अधिक जटिल और बहु-स्तरीय प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया।
वन-स्टॉप एवी हब: डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इंटीग्रेशन से लेकर एंड-टू-एंड डिलीवरी और तकनीकी सहायता तक सभी समाधान एक ही छत के नीचे।
मार्केट ट्रेंडसेटर: केवल प्रॉडक्ट्स बेचने तक सीमित न रहकर भारतीय बाजार में नए तकनीकी कॉन्सेप्ट्स को स्थापित करने की अग्रणी क्षमता।
पैन-इंडिया उपस्थिति: देश के सभी राज्यों में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन और सपोर्ट नेटवर्क।
नेतृत्व के विचार
इस अवसर पर ATDSC के वरिष्ठ प्रबंधन ने कहा:
“हम शुरू से लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और मज़बूत पार्टनरशिप को सबसे पहले रखते हैं। 27 सितंबर को हमारे 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो हमारी टेक्नोलॉजी के प्रति निष्ठा का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरा मार्केट है। ‘प्रीमियर वेंचर्स’ के मजबूत रीजनल अनुभव के साथ, हम राज्य के हर जिले तक आधुनिकतम एवी तकनीक और त्वरित तकनीकी सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे नए क्लास-डी एम्पलीफायर्स और इंटीग्रेटेड एवी समाधान स्मार्ट क्लासरूम, कॉर्पोरेट बोर्डरूम और सरकारी कॉन्फ्रेंस हॉल के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे।”
रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर प्रीमियर वेंचर्स के संचालक अभिषेक सरावगी ने कहा:
“ATDSC जैसी प्रतिष्ठित और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय कंपनी का छत्तीसगढ़ में आधिकारिक रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर होना हमारे लिए गर्व की बात है। राज्य में विश्वस्तरीय एवी तकनीक, डिजिटल पोडियम और ऑटोमेशन सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह ‘रोड शो’ हमारे स्थानीय पार्टनर्स को सीधे कंपनी की नवीनतम तकनीकों से जोड़ने का एक बड़ा माध्यम है। हम अपने चैनल पार्टनर्स को बेहतर लोकल स्टॉक अवेलेबिलिटी और मजबूत ऑन-साइट सपोर्ट देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
रोड शो: चैनल पार्टनर्स के लिए नए व्यावसायिक अवसर
ATDSC और प्रीमियर वेंचर्स ने जेल रोड में आयोजित संयुक्त रोड शो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सिस्टम इंटीग्रेटर्स, ऑडियो-विजुअल कंसल्टेंट्स और डीलर्स को विशेष पार्टनरशिप प्रोग्राम के तहत जोड़ा। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को प्रॉडक्ट्स का लाइव डेमोस्ट्रेशन दिया गया और आने वाले प्रोजेक्ट्स में ATDSC के प्रॉडक्ट्स के इंटीग्रेशन की तकनीकी बारीकियों व प्रीमियर वेंचर्स द्वारा दी जाने वाली बेजोड़ सर्विस सपोर्ट से अवगत कराया गया।

