
अंबिकापुर । सरगुजा जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ टीआई समेत 38 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। यह सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे। तबादले के संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आदेश जारी कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जारी आदेश के मुताबिक कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी और एसआई अशोक शर्मा को हटाकर टीआई भरत लाल साहू को जिम्मेदारी दी गई है। अशोक शर्मा गांधीनगर थाने में पदस्थ किए गए हैं।


