RADA
छत्तीसगढ़

Breaking : 31 मार्च की डेडलाइन से पहले 5 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर

कांकेर। कांकेर और मोहला मानपुर के जंगलों में सक्रिय आरकेबी डिवीजन के अंतिम 5 नक्सलियों ने भी आत्म समर्पण कर दिया है, 5 नक्सली अपने हथियार के साथ कांकेर जिला मुख्यालय पहुंच रहे है, जहां सभी कांकेर एसपी निखिल राखेचा के सामने हथियार डाल मुख्य धारा में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली एसीएम रैंक के है, जिसमें मंगेश, गणेशा , राजे, हिडमें और मंगती शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सली अपने साथ SLR, दो 303 रायफल भी साथ लेकर आ रहे है। इस आत्म समर्पण के बाद क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों की अंतिम कमेटी भी खत्म हो गई है। बता दे कि इलाके में सक्रिय रहे अधिकांश बड़े नक्सली मुठभेड़ में मारे गए या आत्म समर्पण कर चुके है।ऐसे में जब 31 मार्च 2026 की डेडलाइन में सिर्फ 5 दिन शेष बचे है तब इन अंतिम नक्सलियों का मुख्य धारा में वापस आना पुलिस के लिए राहत की खबर है। वही अब कांकेर पुलिस के लिए आखिरी चुनौती कांकेर के जंगलों में शेष बचे 17 नक्सली है, जिसमें डीवीसीएम चंदर और एसीएम रूपी प्रमुख है। जिनके आत्म समर्पण की अफवाह भी लंबे समय से उड़ रही है लेकिन अब तक इन्होंने हथियार नहीं डाला है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका