BREAKING : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी शंकर नगर इलाके में सिंघानिया बिल्डर के यहां चौकीदारी का काम करता है।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार झपटमार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके। रायपुर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की थी।
घटना ऐसे समय हुई, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी दौरे पर थे और शहर में हाई अलर्ट लागू था। इसके बावजूद हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि “आप डायल 112 को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरमलाल कौशिक जी का मोबाइल छीनकर चोर 9-2-11 हो गए।”
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।

