RADA
छत्तीसगढ़
Trending

Breaking : छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिली 10,000 करोड़ की सौग़ात

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के डीपीआर  को मिली मंजूरी

रायपुर । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4  नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। 4  नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका