अपराध
Trending

BIG News : मुंबई पुलिस को आया आतंकी हमले का मैसेज , अलर्ट पर पुलिस

मुंबई । मुंबई में वाहनों में मानव बम होने की आतंकी धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस धमकी भरे मैसेज की शिकायत मुंबई पुलिस ने दर्ज की है और धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को गुरुवार रात उसके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर आतंकी धमकी वाला मैसेज मिला। यह मैसेज एक मोबाइल नंबर से भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि शहर भर में वाहनों में कई मानव बम रखे गए हैं। मैसेज भेजने वाले ने आरडीएक्स से बड़े पैमाने पर हमले की चेतावनी दी। उसने खुद को पाकिस्तान स्थित जिहादी समूह का सदस्य बताते हुए दावा किया कि 14 आतंकवादी शहर में घुसे हैं।

इस धमकी भरे मैसेज को तुरंत मुख्य नियंत्रण कक्ष में भेज दिया गया। मुंबई पुलिस ने मैसेज भेजने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और धमकी की सत्यता की पुष्टि कर रही है। ऐन गणेशोत्सव के दौरान इस तरह की आतंकी धमकी को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper