पंजाब

नगर निगम की सील तोड़ना पड़ा महंगा: न्यू शिवाजी नगर में अवैध दुकानें बनाने वाले पर FIR दर्ज

लुधियाना : नगर निगम की कार्रवाई को चुनौती देकर दुकानों की सील तोड़ने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी ने रिहायशी इलाके में नियमों को ताक पर रखकर न केवल अवैध निर्माण किया, बल्कि निगम द्वारा लगाई गई सरकारी सील को भी तोड़ दिया। पुलिस ने नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, नगर निगम लुधियाना के जोन-बी के सहायक नगर योजनाकार (Assistant Town Planner) को न्यू शिवाजी नगर इलाके में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत  के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष कुमार ने रिहायशी क्षेत्र में बिना किसी मंजूरी के अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया था। विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन दुकानों को सील कर दिया था, लेकिन आरोपी ने बेखौफ होकर उस सरकारी सील को ही तोड़ डाला।इस गंभीर उल्लंघन के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका