
छत्तीसगढ़
Breaking : भाजपा उम्मीदवार सुनील साेनी के जीत पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने दी बधाई
Breaking : भाजपा उम्मीदवार सुनील साेनी के जीत पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने दी बधाई
रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 45,000 से अधिक वोटों के अंतर से विजयी हो गए हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही शुरू कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील साेनी के जीत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने सुनील साेनी को ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के नेतृत्व, भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का प्रतीक है। मैं छत्तीसगढ़ की विधानसभा में आपका स्वागत करता हूँ।

