देश-विदेश
Trending

Budget 2025 : माेदी सरकार ने बजट में किसानों के लिए खाेला खजाना,  प्रधानमंत्री धन धान्य योजना का ऐलान 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में रिकॉर्ड लगातार आठवां केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। किसानों के लिए बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य योजना का ऐलान हुआ है। वहीं, बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा हुई है। सरकार का फोकस रूरल एरिया में रोजगार बढ़ाने पर है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। यह बोर्ड प्रोडक्शन, मार्केटिंग और किसानों को मदद करने का काम करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट है। इस बार भी पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटे एक डिजिटल टैबलेट के जरिये वे बजट पेश कर रही हैं।
पीएम धन धान्य योजना में 100 जिले होंगे शामिल
वित्त मंत्री ने बताया कि धन धान्य योजना में 100 जिले शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री ने दालों के आयात को कम करने और इस सेक्टर में देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही है। वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए यूरिया फैक्ट्री लगायी जाएगी। असम के नामरूप में यूरिया कारखाना खुलेगा।
1.7 करोड़ किसानों को होगा फायदा
वित्त मंत्री ने बताया कि किसानों के लिए लायी गई घोषणा से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पीएम कृषि योजना के तहत सरकार राज्यों की पार्टनरशिप के साथ एग्रीकल्चरल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लॉन्च करेगी। इसमें कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को टार्गेट किया जाएगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य फसल विविधीकरण, टिकाऊ खेती के तरीके, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसल के बाद के भंडारण को बढ़ाकर कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper