Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक बड़ी खबर रायपुर से आ रही है। दंतेवाड़ा से पूर्व विधायक रही देवती कर्मा के बंगले में गोली चली है। घटना में आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में लगे आरक्षक से दुर्घटनावश गोली चलने की जानकारी आयी है।
जानकारी के मुताबिक हथियारो की सफ़ाई के दौरान हादसा हुआ है। एक्सीडेंटल फायरिंग की आशंका फिलहाल बतायी जा रही है, मामले की जांच चल रही है।

