RADA
व्यापार

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। लेकिन बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल लगातार ऊपर नीचे होती रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आलिया के जीवन के ऐसे अनसुने तथ्य जो आपको चौंका देंगे – Pratidinrajdhani.in

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयर 2.07 प्रतिशत से लेकर 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, सिप्ला और एनटीपीसी के शेयर 1.39 प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,271 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,615 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 656 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : कौन हैं सोभिता धूलिपाला? ‘मेड इन हेवन’ – Pratidin Rajdhani

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे। बीएसई का सेंसेक्स आज 301.94 अंक उछल कर 81,207.24 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 81,236.45 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 80,954.02 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। राहत की बात यही रही कि ये सूचकांक अभी तक लगातार हरे निशान में ही बना हुआ है। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 116.48 अंक की बढ़त के साथ 81,021.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : मानसिक रूप से स्वस्थ होने के संकेत – Pratidin Rajdhani    

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 93.20 अंक उछल कर 24,863.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर 24,867.35 अंक तक पहुंचा, जबकि बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक 24,784.45 अंक तक गिर भी गया।

ये खबर भी पढ़ें : कौन हैं सोभिता धूलिपाला? ‘मेड इन हेवन’ – Pratidin Rajdhani

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 41.40 अंक की तेजी के साथ 24,811.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 102.44 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,905.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 71.35 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,770.20 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

ये खबर भी पढ़ें : आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वो वीर, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका