
ऐतिहासिक जीत के बाद केआर के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा
ऐतिहासिक जीत के बाद केआर के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 26 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की और तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले केकेआर ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का टाइटल जीता था। कोलकाता की जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया गया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुर्ज खलीफा भी केकेआर के रंग में रंगा दिखा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 114 रन बनाए और आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में कोलकाता ने गेंद और बल्ले से विस्फोटक प्रदर्शन किया।
बुर्ज खलीफा से दी गई शाहरुख को बधाई
कोलकाता की जीत का खुमार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भी चढ़ा। बुर्ज खलीफा को केकेआर के पर्पल रंग में रंग दिया गया। शाहरुख खान को उनकी टीम की जीत के लिए दुबई की तरफ से बधाई दी गई। बुर्ज खलीफा और बॉलीवुड अभिनेता का पुराना नाता रहा है। जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो उसका ट्रेलर इस इमारत के जरिए दिखाया जाता है। अब सोशल मीडिया पर केकेआर की जीत के जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है।

