उत्तराखण्ड
Trending

उत्तरकाशी में बस पलटी, 14 घायल 

उत्तरकाशी । उत्तरकाशी के जखोल क्षेत्र के सुनकंडी में बुधवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर पलट गई है। इस दुर्घटना में 14 यात्री घायल हो गए। इनमें छह की स्थिति गंभीर है। बताया गया है कि बस में 28 लोग सवार थे।


सूचना पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। एसडीआरएफ टीम ने 14 घायलों को सीएससी मोरी के निकट स्थित अस्पताल पहुंचाया। इनमें से छह यात्रियों की स्थिति गंभीर है। शेष अन्य यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button