छत्तीसगढ़
Trending

उप राष्ट्रपति धनखड़ का राज्यपाल डेका ने राजकीय गमछा और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। भारत के उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ का गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में राजकीय गमछा पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।


इस अवसर पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन  विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button