RADA
राज्य
Trending

मुंबई में बस ने भीड़ को रौंदा, 3 की मौत और 25 घायल

मुम्बई । मुंबई में कुर्ला इलाके में सोमवार रात एक सरकारी बस ने कई गाड़ियों और लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हैं। घायलों को सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल ले जाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

पुलिस का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में ब्रेक फेल होने की वजह से सरकारी बस ने लोगों को रौंदा है। एक्सपर्ट से बस के मेंटेनेंस की रिपोर्ट ली जाएगी। यह बस कुर्ला से अंधेरी की ओर जा रही थी, तभी कुर्ला इलाके के एलबीएस रोड पर हादसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बाजार में एक तेज रफ्तार बस आती दिखी, जिसके बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोग बचने के लिए भागने लगे लेकिन बस ने कुछ वाहनों और लोगों को रौंद दिया। लोगों ने पुलिस से बस ड्राइवर के नशे में होने की भी बात कही। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाते हुए बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

फिलहाल मौके पर मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है। बीएमसी ने हादसे में घायलों और मृतकों के आधिकारिक आंकड़ों की जानकारी दी है जिसके मुताबिक 25 लोग घायल हुए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका