छत्तीसगढ़

12 साल की लापता बच्ची का मामला, पंजाब रवाना होगी स्टफ

लापता बच्ची की शीघ्र जांच हेतु बिलासपुर पहुंचीं डॉ वर्णिका शर्मा

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पास कल सुबह 3 जुलाई को लगभग 7:30 बजे उन्हें बिलासपुर से लापता 12 वर्षीय बच्ची की माता का फोन प्राप्त हुआ।

चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन को मिलेगी नई दिशा, CM विष्णु देव साय बोले- तैयार होगी अगले चरण की रूपरेखा

बच्ची की मां अत्यंत भावुक थीं और उन्होंने अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 27 जून से लापता है तथा उन्हें आशंका है कि बच्ची कहीं गलत लोगों के संपर्क में न आ गई हो और किसी असुरक्षित स्थिति में हो।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. शर्मा ने तत्काल विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रश्मीत कौर से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा जांच में तेजी लाने का आग्रह किया।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ ने खोया अपनी सांस्कृतिक धरोहर, पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई नहीं रहीं, PM मोदी और CM ने जताया शोक

इसके बाद डॉ. वर्णिका शर्मा आज सिरगिट्टी थाना पहुंचीं, जहां उन्होंने लापता बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रश्मीत कौर एवं थाना प्रभारी से मामले के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा अब तक की जांच और आगे की कार्रवाई की जानकारी ली। अथवा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने डॉ. वर्णिका शर्मा को आश्वस्त किया है कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 जुलाई की सुबह सिरगिट्टी थाना पुलिस की एक स्पेशल टीम(STF) गठित कर रवाना होगी, ताकि सभी संभावित पहलुओं की जांच कर बच्ची की शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper