राज्य
Trending

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने 11 घंटे की पूछताछ

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई घटना को लेकर सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से मंगलवार को लगभग 11 घंटे तक पूछताछ की। वह सुबह 11:25 बजे संदीप सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे और देररात साढ़े 11 बजे के करीब बाहर निकले। यह लगातार पांचवां दिन था जब संदीप घोष को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

संदीप घोष सोमवार सुबह भी सीबीआई कार्यालय में उपस्थित हुए थे और रात में लगभग साढ़े 11 बजे वहां से बाहर निकले थे। एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद आरजी कर सुर्खियों में है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले की जांच का जिम्मा संभाला है। संदीप घोष को पहली बार पिछले गुरुवार को सीबीआई ने तलब किया था।

लेकिन उस दिन वे हाजिर नहीं हुए। उनके वकील ने कलकत्ता हाई कोर्ट में कहा कि संदीप अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पर्याप्त सुरक्षा की मांग की थी।

शुक्रवार को संदीप घोष को सीबीआई ने सड़क से उठा लिया और सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। तब से उनसे पूछताछ हो रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper