जॉब - एजुकेशन
CBI Recruitment 2026: स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनने का मौका, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

CBI Recruitment 2026: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विशेष लोक अभियोजक (SPP) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।सीबीआई ने लखनऊ, जबलपुर, गाजियाबाद और कोयंबटूर में स्थित विशेष न्यायाधीशों की अदालतों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। हालांकि, इन सभी पदों के लिए पात्रता, आवेदन शुल्क और आवेदन की शर्तें एक जैसी हैं। उम्मीदवार अपनी पसंद के स्थान के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार के पास एलएलबी (LLB) की डिग्री होनी चाहिए।
- बार काउंसिल में अधिवक्ता (Advocate) के रूप में पंजीकरण होना जरूरी है।
- सत्र न्यायालयों में आपराधिक मामलों की पैरवी का अनुभव होना चाहिए।
- उम्मीदवार को भारत सरकार द्वारा तय नियमों और शर्तों पर काम करने के लिए सहमत होना होगा।
- विशेष लोक अभियोजक पद के लिए आवेदन करने वाले वकील के पास कम से कम 10 वर्ष का अधिवक्ता के रूप में अनुभव होना चाहिए।
- आवेदन के साथ उम्मीदवार को अपने द्वारा लड़े गए प्रमुख आपराधिक मामलों का विवरण भी देना होगा।

