IND vs BAN Women: महिला टी20 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश आमने-सामने, जानें मैच कब-कहां और कैसे देखें LIVE

IND vs BAN Women: दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद 10 सितंबर को पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम का अभी तक टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। वहीं बांग्लादेश महिला टीम को लेकर बात की जाए तो वह ग्रुप-बी का हिस्सा थी जिसमें उन्होंने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की और एक में उनको हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा जिसमें फैंस इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कब-कहां और कितने बजे से देखें भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच
भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच महिला टी20 एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी और टॉस शाम 7:30 पर होगा। भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच में इस सेमीफाइनल मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी टेन-1 और टेन-3 चैनल पर किया जाएगा, जबकि इसके अलावा डीडी फ्रीडिश के जरिए फैंस डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैच को लाइव टीवी पर देख सकते हैं। भारत बनाम बांग्लादेश महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी जहां फैंस आसानी से जाकर लॉगिन कर मुकाबले को देख सकते हैं।
भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ पलड़ा अब तक रहा है भारी
महिला टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ अब तक पलड़ा भारी ही दिखा है। दोनों टीमों के बीच में अब तक खेले गए 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से टीम इंडिया 21 को मैचों को जीतने में कामयाब रही है, जबकि बांग्लादेश की टीम को सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखने की पूरी कोशिश करेगी जिसमें सबसे ज्यादा नजरें एकबार फिर से स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर रहने वाली हैं।

