छत्तीसगढ़

फोनपे के 24के डिजिटल गोल्ड कैशबैक ऑफ़र के साथ मनाएं धनतेरस

रायपुर। फोनपे ने धनतेरस के मौके पर 24के डिजिटल गोल्ड पर शानदार कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। यूज़र्स फोनपे से कम से कम 2000 रुपए का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर फ़्लैट 2प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं। यह ऑफ़र 6 नवंबर, 2026 को सिर्फ़ एक बार के ट्रांज़ैक्शन के लिए लागू है ।

रायपुर में आज होगा आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 2000 रुपये का 24के डिजिटल गोल्ड खरीदना होगा। डिजिटल रूप से खरीदे गए सर्टिफाइड 24के गोल्ड पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगता और इसे बैंक-ग्रेड के सुरक्षित लॉकरों में मुफ्त रखा जाता है। अपना जमा किया हुआ गोल्ड बेचने पर, पैसे 48 घंटों के भीतर उनके बैंक अकाउंट में जमा कर दिए जाते हैं।

सबसे शुद्ध गोल्ड उपलब्ध कराने के लिए, फोनपे ने प्रमुख प्रोवाइडर एमएमटीसी-पीएएमपी और सेफगोल्ड के साथ साझेदारी की है। ट्रांसपेरेंट प्राइसिंग के कमिटमेंट के साथ, यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे भारत में 2.9 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन गया है, जिन्होंने यहाँ से उच्च शुद्धता वाला 24 कैरेट गोल्ड खरीदा है।

फोनपे पर गोल्ड खरीदते समय इस खास कैशबैक ऑफ़र का फ़ायदा उठाने के लिए यहां स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है: फोनपे होमपेज पर गोल्ड खरीदें आइकन पर क्लिक करें। रुपए में खरीदें चुनें और कम से कम 2000 रुपये का 24के गोल्ड जोड़ें। अपने गोल्ड की खरीद की फ़ाइनल डिटेल्स चेक करें और पेमेंट के लिए आगे बढ़े पर क्लिक करें, और ऑफ़र का फ़ायदा उठाएँ।

IND vs NZ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, दो खिलाड़ी अचानक हुए बाहर

ऑफ़र 6 नवंबर 2026, सुबह 00:00 बजे से 6 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक सिर्फ़ एक बार के ट्रांज़ैक्शन पर वैलिड है। ऑर्डर की न्यूनतम वैल्यू 2000 रुपये है। यह एसआईपी ट्रांज़ैक्शन पर मान्य नहीं है। प्रति यूज़र केवल एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper