
छत्तीसगढ़
फ्रैंडशिप डे पर सेलिब्रेशन, 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग
फ्रैंडशिप डे पर सेलिब्रेशन, 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग
रायपुर। बीते रविवार 4 अगस्त की शाम अंबुजा मॉल में फ्रैंडशिप डे पर आधारित थीम मुझसे दोस्ती करोगे ? का भव्य आयोजन हुआ जहां रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों से सुसज्जित दोस्ती का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रैंप शो, नो योर फ्रैंड, दोस्त के लिए संदेश, इनोवेटिव डंब शराज़ जैसे प्रतियोगिता में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेकर ढेरों उपहार अपने नाम किया। इस पूरे इवेंट में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक अनिल जोतसिंघानी ने बताया की रैंप शो में जीतू मनुजा और सयांशी मनूजा, फ्रैंड के लिए मैसेज प्रतियोगिता में जिया छगवानी, डम्ब शराज़ में शेखर और नीलिमा तथा नो योर फ्रैंड में अल्तमज और निखिल विजेता रहे।
निर्णायक के तौर पर डॉ. सोनिया स्वर्णकार, डॉ. संयुक्ता गांधी, एडीवी. स्मिता पांडे और एडीवी. मोनिता साहू मौजूद थे।




