
छत्तीसगढ़
CG – आइल फैक्ट्री में लगी भीषण आग : आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, इलाके में मची अफरा-तफरी
रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना खमतराई स्थित आयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है। फैक्ट्री में लगी आगजनी से फैक्ट्री के चारों तरफ अफरा-तफरी की स्थिति नजर आ रही है। मौके पर मौजूद दमकल की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धुएं का काला गुबार शहर में दूर-दूर तक देखने को मिल रहा है। राहत की बात ये है कि इस घटना में जनहानी नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और इस घटना के साथ ही नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।
