
छत्तीसगढ़
CG ACCIDENT : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
गरियाबंद/ छुरा। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। छुरा-राजिम रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई। मोटरसाइकिल पर सवार चोवाराम पटेल अपने पुत्र भरत पटेल के साथ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

