अपराध

CG : शेयर मार्केट में डबल पैसे का झांसा देकर युवक से 60 लाख की ठगी

जांजगीर-चांपा।  जांजगीर-चांपा जिले में शेयर मार्केट में पैसे डबल करने का लालच देकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बीरेंद्र दिवाकर पर 18 लाख रुपए और करण दिनकर पर 40 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। साथ ही जमीन की खरीदी-बिक्री में पार्टनरशिप का लालच देकर भरोसे में लिया। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 40 लाख 80 हजार रुपए दे दिए। पीड़ित ने यह रकम अपने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर जुटाई थी।

शिकायत के अनुसार, अलग-अलग लोगों से रकम लेकर बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर की गई, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते शामिल हैं। जब पीड़ित को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ, तब उसने अकलतरा एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका