
छत्तीसगढ़
Trending
CG Accident News : देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक काे मारी टक्कर, दाे युवकों की माैत
रायगढ़ । जिले के नेतनागर ग्राम के पास बुधवार की देर रात देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार दाे युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित माैके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक युवक नेतनागर ग्राम के ही निवासी थे, जिनकी पहचान की जा रही है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं जुट मिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

