अपराध
Trending

CG Accident News : ट्रेलर और मोटरसाइकिल में भिड़ंत , युवक की माैके पर माैत, परिजनों ने किया चक्का जाम

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत पुराना बाजार के पास ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार है। इधर आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बाजार के पास रविवार सुबह करीब 9.15 बजे ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार पिंटू सोनी (23 वर्ष) अपनी घर की ओर लौट रहे थे तभी मेन चौराहा के पास रामानुजगंज की ओर से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है।

आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। जिससे रामानुजगंज-वाड्रफनगर मुख्यमार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची त्रिकुंडा थाना पुलिस ने परिजनों समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया।

जांच में जुटी पुलिस

त्रिकुंडा थाना प्रभारी राम नगीना यादव ने बताया कि इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सीएचसी भेज दिया गया है। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुट गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper