छत्तीसगढ़जॉब - एजुकेशन

CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

Recruitment of Anganwadi Workers and Helpers: एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजना पत्थलगांव, जिला जशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पत्थलगांव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

त्रिलोचन साहू को मिली साहू समाज आई टी. सेल प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

विज्ञप्ति के मुताबिक यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के तहत की जा रही है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर पंजीयन कर आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना कार्यालय पत्थलगांव में कार्यालयीन समय पर जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इन केंद्रों में निकली भर्ती

जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 4 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें दो पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा दो पद सहायिका के हैं।

सेक्टरआंगनबाड़ी केंद्रग्राम/नगर पंचायतरिक्त पद
सुखरापाराखालापाराग्राम पंचायत सुखरापाराकार्यकर्ता – 1 पद
गालानौचौराग्राम पंचायत दुबुकजोराकार्यकर्ता – 1 पद
पत्थलगांव-02सिपाहीपारानगर पंचायत पत्थलगांव (वार्ड क्रमांक-15, संत विनोबा भावे वार्ड)सहायिका – 1 पद
तिलडेगाजुनापाराग्राम पंचायत कुमेकेलासहायिका – 1 पद

आवेदन के लिए प्रमुख पात्रता

विज्ञप्ति में जारी शर्तों के अनुसार—

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी होगा।
  • यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जिन अभ्यर्थियों के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, संगठिका, सह-संगठिका अथवा सह-सहायिका के रूप में एक वर्ष या उससे अधिक का अनुभव है, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी। एक वर्ष से कम अनुभव वाले अभ्यर्थी इस छूट के पात्र नहीं होंगे।

Commonwealth Games: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

परियोजना अधिकारी ने पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर जारी आधिकारिक विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button