छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG BREAKING : सुकमा जिले में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिर पुंजे शहीद

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा इलाके के डोंड्रा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिर पुंजे का सर्वोच्च बलिदान हो गया। इस विस्फोट में कोंटा टीआई भी घायल हुए हैं। खबर मिलते ही जवानों को नक्कल प्रभावित क्षेत्र में रवाना किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने घटना की पुष्टि की है। घटना रविवार देररात की बताई गई है। राज्य का सुकमा सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिला है। इस घटना से पूरा पुलिस विभाग शोक और सदमे हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादियों के 10 जून के बंद के आह्वान को देखते हुए सुकमा सहित पूरे बस्तर में सुरक्षा बल के जवान अलर्ट पर है। सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है । इसके तहत सुकमा में एएसपी आकाश राव गिर पुंजे कोंटा एर्राबोर मार्ग पर गश्त पर थे। इसी बीच कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास के प्रेशर आईईडी बम के ऊपर उनका पैर पड़ गया। इससे बम ब्लास्ट हो गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी , थाना प्रभारी और कुछ जवान भी ब्लास्ट की चपेट में आकर जख्मी हो गए ।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिस अधिकारियों और जवानों को इलाज के लिए तुरंत कोंटा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। इस अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस अधिकारी आकाश राव गिर पुंजे ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सोनल को गंभीर हालत में कोंटा से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ब्लास्ट में कोंटा थाना प्रभारी (टीआई) और एसडीपीओ भी घायल हुए हैं। उनका इलाज चल है। इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper