
छत्तीसगढ़
Trending
CG Big Breaking : बीजापुर के नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 12 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद, दाे जवान शहीद
बीजापुर । छ्त्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलाें ने 12 नक्सलियों काे मार गिराया है। वहीं दाे जवान शहीद भी हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने की है।
सुंदरराज पी ने बताया कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। सुरक्षाबलाें ने 12 नक्सलियाें काे ढेर किया जिसमें सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं, मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हुए हैं। वहीं दाे जवान घायल हुए है। दोनों घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसे हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए निकाला जाएगा l मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l मामले में डीआईजी कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।
साल 2024 में कुल 219 नक्सलियों को मार गिराने में फोर्स को सफलता मिली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!2024 के 2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन
12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर
22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर

